प्रखंड डीलर संघ चुनाव

गिरिडीह: सरिया में प्रखंड डीलर संघ का चुनाव संपन्न, मनोज कुमार मंडल बने नए अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार मंडल और विनोद कुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

By : Dipali Kumari
गिरिडीह: सरिया में प्रखंड डीलर संघ का चुनाव संपन्न, मनोज कुमार मंडल बने नए अध्यक्ष

आदित्य पाण्डेय/न्यूज11 भारत
सरिया/डेस्क:
सरिया स्थित क्लासिक एरीना गेस्ट हाउस में प्रखंड डीलर संघ के चुनाव की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई. संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल, पर्यवेक्षक गुलाम सरवर, सच्चिदानंद सिंह और हरिहर लालमनि सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. बैजनाथ मंडल द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए अतिथियों और पूर्व प्रखंड पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया.

लोकतांत्रिक मर्यादा और अनुशासन के साथ संपन्न हुए इस चुनाव में लगभग 90 प्रतिशत जन वितरण प्रणाली और SHG विक्रेताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई. अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार मंडल और विनोद कुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मनोज कुमार मंडल ने जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. वहीं दूसरी ओर, संघ में आपसी सहमति और एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए सचिव पद के लिए कामेश्वर यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश दास का निर्विरोध चयन किया गया. इस चुनावी बैठक में रामसेवक सिंह, नीलकंठ सिंह, महादेव यादव, पंकज रजक, सुखदेव साव, महफूज आलम, अनूप तरवे, सौरभ जैन और रामदेव राम समेत सैकड़ों की संख्या में डीलर उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन के फैन मीटअप में हंगामा, पत्थरबाजी के बाद मची अफरा-तफरी

संबंधित सामग्री

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां जिले में आज शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.