मैक्लुस्कीगंज में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, समुदायिक पुलिसिंग की सराहनीय पहल

मैक्लुस्कीगंज में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, समुदायिक पुलिसिंग की सराहनीय पहल

मैक्लुस्कीगंज में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण समुदायिक पुलिसिंग की सराहनीय पहल

न्यूज11  भारत

मैक्लुस्कीगंज/डेस्क: मैक्लुस्कीगंज. कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धन्नजय बैठा ने समुदायिक पुलिसिंग के तहत एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए भूईया टोली एवं बिरहोर टोला के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच लगभग 100 कंबलों का वितरण किया. ठंड के इस मौसम में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई. कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी धन्नजय बैठा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुलिस प्रशासन का सामाजिक दायित्व है.

उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर खड़ी रहती है. इस प्रकार की पहल से समाज में आपसी सहयोग और विश्वास की भावना मजबूत होती है. वहीं मौके पर उपस्थित समाजसेवी रंजना गिरि ने कंबल वितरण करते हुए थाना प्रभारी धन्नजय बैठा के कार्य की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि इस पहल से जरूरतमंद ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल है.

रंजना गिरि ने कहा कि थाना प्रभारी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के आमजनों के साथ-साथ समाज के निम्न वर्ग के लोगों में भी नई उम्मीद और आशा की किरण दिखाई दे रही है. ऐसे संवेदनशील और जनहितैषी पुलिस अधिकारी से जनता को सुरक्षा के साथ-साथ सहयोग का भी भरोसा मिलता है. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग और अधिक मजबूत होता है. मौके पर अनिता देवी, अनील साव,एतवा बिरहोर, शीला बिरहोर, चन्द्रावती देवी , हरियर बिरहोर,मधु बिरहोर सहित ग्रामीण एवं मैक्लुस्कीगंज के पुलिस प्रशासन उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पिपरवार क्षेत्र के श्रमिक प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह को किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

झारखंड

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ