मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर करने के लिए BLA-2 का गठन, स्थानीय लोगों के अधि...

मतदाता सूची

मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर करने के लिए BLA-2 का गठन, स्थानीय लोगों के अधिकारों की होगी रक्षा: अमित महतो

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की ओर से सोमवार को प्रेम वाटिका, सिल्ली में बीएलए (Booth Level Agent) की बैठक आयोजित की गई.

मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर करने के लिए bla-2 का गठन स्थानीय लोगों के अधिकारों की होगी रक्षा अमित महतो 

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 
सिल्ली/डेस्क:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की ओर से सोमवार को प्रेम वाटिका, सिल्ली में बीएलए (Booth Level Agent) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा BLA-2 का गठन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि BLA-2 कार्यकर्ता क्षेत्र के बीएलओ (Booth Level Officer) के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करेंगे.

विधायक ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में शामिल ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो क्षेत्र के वास्तविक निवासी नहीं हैं. वहीं, जो लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं और वैध रूप से मतदाता बनने के हकदार हैं, उनका नाम सूची में सुनिश्चित कराने में भी BLA-2 की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और सही मतदाता सूची आवश्यक है. इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें तथा किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न दें. बैठक में झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ स्तरीय प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. संगठन की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

संबंधित सामग्री

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर दुमकाडंगाल गांव के समीप सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत रामगढ़ में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

झारखंड

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत रामगढ़ में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

रामगढ़ को मॉडल जिला बनाने और शत-प्रतिशत स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटलीकरण पर दिया गया जोर

मोहर्रम को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

झारखंड

मोहर्रम को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

मुहर्रम को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, लाइसेंस की हुई जांच 

झारखंड

मुहर्रम को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, लाइसेंस की हुई जांच 

बरवाडीह थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरेंद्र राम अंचलाधिकारी लवकेश सिंह थाना प्रभारी अनुराग कुमार की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

झारखंड

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

लामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा (झा.प्र.से.)  को विधिवत सौंपा.