भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, बरवाडीह मंडल कार्यालय में फह...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, बरवाडीह मंडल कार्यालय में फहराया गया पार्टी का झंडा

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया बरवाडीह मंडल कार्यालय में फहराया गया पार्टी का झंडा

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बरवाडीह मंडल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया.

इसके उपरांत मंडल कार्यालय परिसर में विधिवत रूप से पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जो अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भी भाजपा का झंडा फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया.

कार्यक्रम में भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, हरेराम सिंह, राकेश पाल, सतीश यादव, कैलाश सिंह, विवेक सिंह, कृष्णा कुमार कसेरा और सुबोध कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: भरनो के सतीटोली के पास नशे में बाइक चला रहा युवक नहर में गिरा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर