राजगंज में भाजपा टुंडी विधानसभा की बैठक, प्रशिक्षण शिविर को लेकर बनी रणनीति

राजगंज में भाजपा टुंडी विधानसभा की बैठक, प्रशिक्षण शिविर को लेकर बनी रणनीति

राजगंज में भाजपा टुंडी विधानसभा की बैठक प्रशिक्षण शिविर को लेकर बनी रणनीति

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी टुंडी विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक राजगंज स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद महतो ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री सुरेश किस्कु ने किया.

बैठक में मुख्य रूप से नव मनोनीत जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार उपस्थित रहे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए बताया कि विधानसभा स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 28 एवं 29 मार्च को आयोजित किया जाएगा. शिविर के लिए स्थल का चयन एक-दो दिनों के भीतर किया जाएगा, जिसमें विधानसभा क्षेत्र से लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे.

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी, गिरजा शंकर उपाध्याय, सरोज महतो, निवास तिवारी, रमेश महतो, देव कुमार पांडेय, असिम दत्ता, सूरज सोनी, मीरा देवी, पप्पू तिवारी, शिवपूजन उपाध्याय, गणेश रवानी, भीमलाल भंडारी, नेपाल महतो, अजय राम मोहुरी, बासुदेव राजवार, पवन कुमार गोस्वामी, सुनील पांडेय, प्रेम कुमार सोरेन, जीतन साव, दिलीप कुमार रजवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: शहीद रघुनाथ महतो की 288वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राजकीय अवकाश की उठी मांग

संबंधित सामग्री

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

झारखंड

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया

झारखंड

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया

झालदा में JLKM का मीटिंग सम्पन्न, JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को सुनने उमड़े समर्थक

झारखंड

झालदा में JLKM का मीटिंग सम्पन्न, JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को सुनने उमड़े समर्थक

शहीद रघुनाथ महतो की 288वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राजकीय अवकाश की उठी मांग

झारखंड

शहीद रघुनाथ महतो की 288वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राजकीय अवकाश की उठी मांग

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: सरहुल जुलूस से लौट रहे पिकअप वाहन व टेंपो की टक्कर, चालक की मौत, एक दर्जन घायल

झारखंड

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: सरहुल जुलूस से लौट रहे पिकअप वाहन व टेंपो की टक्कर, चालक की मौत, एक दर्जन घायल