सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत
पतरातू/डेस्क: न्यूज़ 11 द्वारा लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु के अनेकों समस्या के समाधान के लिए लगातार मुहीम चलाने के बाद आज बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में पानी की व्यवस्था तक नहीं थी इसको लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहां कि फेबीकरेटेड अस्पताल का निर्माण में काफी देरी हो रही है अभी तक निर्माण पूरा नहीं किया गया है. और लगातार उस भवन से चोरियां हो रही है. वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु में काफी घोटाला और बंदरबांट भी है. भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है.
स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधा भी नहीं है. मरीज का हक मारा जा रहा है. यहां तक की दवा की भी व्यवस्था नहीं है. इसकी जांच होनी चाहिए. जल्द स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी. विधायक ने आरोप लगाया की यहां के डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता जो यहां के पेशेंट को ले जाकर अपने प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाते हैं इसकी भी जांच होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव का ऐलान, विश्वविद्यालय ने चुनाव का कैलेंडर और अधिसूचना किया जारी