रामगढ़ में सांसद सेवा कार्यालय में भाजपा की प्रेस वार्ता, शंकर चौधरी के आरोपों का दिया जवाब

सांसद सेवा कार्यालय

रामगढ़ में सांसद सेवा कार्यालय में भाजपा की प्रेस वार्ता, शंकर चौधरी के आरोपों का दिया जवाब

माइंस रेस्क्यू स्थित सांसद सेवा कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई.

रामगढ़ में सांसद सेवा कार्यालय में भाजपा की प्रेस वार्ता शंकर चौधरी के आरोपों का दिया जवाब

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
माइंस रेस्क्यू स्थित सांसद सेवा कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता में भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री विजय जायसवाल, सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस, रामगढ़ कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, भाजपा नेता रणजीत राम सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला ने कहा कि पूर्व विधायक शंकर चौधरी द्वारा की गई प्रेस वार्ता में सांसद मनीष जायसवाल पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार एवं राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि शंकर चौधरी अपनी नहीं, बल्कि पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की पीड़ा और निराशा को व्यक्त कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि गिद्दी-दामोदर पुल के निर्माण का श्रेय लेने का प्रयास करने वाले लोग पहले यह बताएं कि यदि यह परियोजना इतनी महत्वपूर्ण थी तो पूर्व सांसद के दस वर्षों के कार्यकाल में इस दिशा में कोई ठोस पहल क्यों नहीं हुई. जब स्थानीय लोगों एवं मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, तब सांसद मनीष जायसवाल ने कोल इंडिया के चेयरमैन, सीसीएल के सीएमडी एवं संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर इस परियोजना को गति दिलाई. आज निर्माण कार्य प्रारंभ होने की स्थिति में जिनका कोई योगदान नहीं रहा, वे इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं. भाजपा ऐसे राजनीतिक अवसरवाद का विरोध करती है.

इस अवसर पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने कहा कि यदि शंकर चौधरी वास्तव में जनता के हित की चिंता करते हैं तो उन्हें पूर्व सांसद से यह भी पूछना चाहिए कि उनके कार्यकाल में भुरकुंडा से केंद्रीय विद्यालय का स्थानांतरण क्यों हुआ, राजधानी एक्सप्रेस का बरकाकाना से डायवर्जन क्यों हुआ, चुट्टू पालू घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के स्थायी समाधान के लिए दस वर्षों में क्या पहल की गई तथा वे आम जनता से इतने दूर क्यों रहे कि लोग उनसे सहज संवाद भी नहीं कर पाते थे.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद के मात्र दो वर्षों के कार्यकाल पर प्रश्न उठाने वाले लोग उस समय मौन क्यों थे, जब इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लगातार दस वर्षों तक ऐसे सांसद ने किया, जिन्हें केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी मिली थीं.

सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सांसद सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज के उन परिवारों के लिए है, जिनकी बेटियों के सिर से पिता का साया उठ चुका है, दिव्यांग बेटियों के लिए है तथा अत्यंत गरीब परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए आयोजित किया जाता है. यह एक सामाजिक अभियान है, जिसमें समाज के अनेक लोगों का सहयोग रहता है. यदि गरीब बेटियों की मदद से किसी को आपत्ति है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा.

माइंस रेस्क्यू स्थित सांसद सेवा कार्यालय को लेकर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय पूरी तरह नियमानुसार संबंधित केंद्रीय उपक्रम द्वारा आवंटित किया गया है तथा इसका निर्धारित किराया नियमित रूप से जमा किया जाता है. इसका उद्देश्य केवल रामगढ़ की जनता को सुविधा देना है, ताकि सांसद से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को हजारीबाग नहीं जाना पड़े. देशभर में केंद्र सरकार के विभिन्न उपक्रमों द्वारा सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों को नियमानुसार ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारने के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के प्रयासों से लगभग ₹5,000 करोड़ की लागत वाली कोलकाता–वाराणसी एक्सप्रेसवे (भारतमाला परियोजना) के पैकेज 10, 11 एवं 12 पर कार्य प्रगति पर है. इसी प्रकार कोडरमा–बरकाकाना रेल लाइन के दोहरीकरण का लगभग ₹3,000 करोड़ से अधिक लागत वाला कार्य भी उनके प्रयासों से आगे बढ़ा है. इसके अलावा सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत हजारीबाग शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है तथा डीएमएफटी एवं सीएसआर के माध्यम से रामगढ़ एवं हजारीबाग जिलों में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं. पटेल चौक–बोंगावार सड़क के चौड़ीकरण के लिए भी सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इसे सीआरआईएफ योजना में शामिल करने का आग्रह किया है और प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है.

जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ सांसद मनीष जायसवाल लगातार जनसेवा के अनेक अभियान चला रहे हैं. सांसद सामूहिक विवाह, गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग, तीर्थ दर्शन कार्यक्रम, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण हेतु दंड वितरण, सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से हजारों खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराना, श्राद्ध किट वितरण तथा गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है. पिछले वर्ष लगभग 30 हजार खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

उन्होंने कहा कि आज कोई भी सामान्य नागरिक बिना किसी कठिनाई के सीधे अपने सांसद से संवाद स्थापित कर सकता है. यही कारण है कि जनता का विश्वास और समर्थन लगातार मनीष जायसवाल के प्रति बढ़ रहा है.

पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान, जब पूरा देश संकट से गुजर रहा था, उस समय मनीष जायसवाल विधायक रहते हुए गांव-गांव जाकर राशन, भोजन, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे थे और स्वयं जनता के बीच रहकर सेवा कर रहे थे. यही वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधित्व के बीच सबसे बड़ा अंतर है.

अंत में पूर्व जिला महामंत्री विजय जायसवाल, सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस एवं रामगढ़ कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जनता अब केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि विकास कार्य, उपलब्धियां और जनसेवा देख रही है. आरोप लगाने वालों को आरोप लगाने दीजिए, लेकिन सांसद मनीष जायसवाल का जनसेवा का अभियान पहले की तरह निरंतर चलता रहेगा और किसी भी परिस्थिति में रुकेगा नहीं.

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर, कुल 26 उम्मीदवार आमने-सामने 

राजनीति

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर, कुल 26 उम्मीदवार आमने-सामने 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है.

गोइलकेरा में बड़ा हादसा, मलेरिया सर्वे के दौरान घर का छप्पर गिरा, दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल

झारखंड

गोइलकेरा में बड़ा हादसा, मलेरिया सर्वे के दौरान घर का छप्पर गिरा, दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल

पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा गांव से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है.

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति द्वारा रखी बैठक में मेला के सफल संचालन पर हुई चर्चा 

झारखंड

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति द्वारा रखी बैठक में मेला के सफल संचालन पर हुई चर्चा 

भुरकुंडा थाना मैदान स्थित श्रावणी मेला समिति द्वारा एक आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी रैयत विस्थापित उपस्थित हुए.

विश्व युवा कौशल दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, 700 से अधिक युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 400 को रोजगार

झारखंड

विश्व युवा कौशल दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, 700 से अधिक युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 400 को रोजगार

कंपनी ने कहा कि उसकी सामुदायिक विकास पहलों से अब तक 1 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. गृह विभाग ने 22 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है.