भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी हुसैनाबाद दिव्यांशु शुक्ला से की मुलाकात, अपराध नियंत्रण पर चर्चा

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का आग्रह

By : News11 Bharat
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी हुसैनाबाद दिव्यांशु शुक्ला से की मुलाकात, अपराध नियंत्रण पर चर्चा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: ​भारतीय जनता पार्टी हुसैनाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  दिव्यांशु शुक्ला से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की.

 ​मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने डीएसपी दिव्यांशु शुक्ला को बुके भेंट कर हुसैनाबाद में उनकी पदस्थापना पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. औपचारिक स्वागत के  बाद प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं की ओर डीएसपी का ध्यान आकृष्ट कराया. बीजेपी नेताओं ने इन घटनाओं के त्वरित निष्पादन और भविष्य में अपराध नियंत्रण के लिए कड़े एवं प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया.

​चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आम जनता के भीतर सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय होना अत्यंत आवश्यक है. इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी दिव्यांशु शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्णतः आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की हर शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश सिंह, संतोष सिंह, सोमेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता एवं पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के प्रवक्ता योगेंद्र सिंह शामिल थे.

यह भी पढ़ें:  प्राथमिक विद्यालय महदैया में भावुक विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित, सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गई विदाई

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार