छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक मशीन एक साल से खराब, स्वास्थ्य कर्मी परेशान

छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक मशीन एक साल से खराब, स्वास्थ्य कर्मी परेशान

छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक मशीन एक साल से खराब स्वास्थ्य कर्मी परेशान

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तकनीकी लापरवाही के कारण बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने वाली मशीन पिछले एक साल से खराब पड़ी है. नतीजतन, यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिदिन 14 किलोमीटर दूर बरवाडीह स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी पड़ रही है.इस स्थिति से न केवल कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.इसके अलावे स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो रही हैं. मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है. क्योंकि कर्मी को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए  बाहर जाना पड़ता है. एक स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई बार मरीज केंद्र पर इंतज़ार करते रह जाते हैं, क्योंकि हमें समय पर बरवाडीह जाकर हाजिरी लगानी पड़ती है. कई बार वाहन की भी समस्या होती है, जिससे निजी खर्च बढ़ रहा है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक इस खराब मशीन की मरम्मत या बदली को लेकर कोई स्पष्ट पहल नहीं की गई है. कर्मचारियों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों और ग्रामीणों का कहना है कि स्टाफ का बाहर जाना रोजमर्रा की सेवाओं पर असर डाल रहा है. गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है.

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग की है कि बायोमैट्रिक मशीन की शीघ्र मरम्मत की जाए या तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की अनुमति दी जाए, ताकि रोज-रोज 14 किलोमीटर की दूरी तय करने से राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: चांडिल में हाथियों से फसलों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने शुरू की पहरेदारी
https://www.news11bharat.com/jharkhand/villagers-in-chandil-started-guarding-their-crops-to-protect-them-from-elephants/77877

संबंधित सामग्री

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

झारखंड

बुरुडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ झारखंड कला सांस्कृतिक मेला, उमड़ी जनसैलाब

होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

झारखंड

होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन

झारखंड

लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

बिहार

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती

बिहार

युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती