भरनो के कुसुम्बाहा मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, किया गया रिम्स रेफर

भरनो के कुसुम्बाहा मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, किया गया रिम्स रेफर

भरनो के कुसुम्बाहा मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल किया गया रिम्स रेफर

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बाहा बाजार के समीप शनिवार की शाम को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.जानकारी के अनुसार गुमला की ओर से रांची जा रहे एक पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया.वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया,लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया.

घायल की पहचान भरनो प्रखंड के सिंगरौली गांव निवासी एतवा उरांव (40 वर्ष) के रूप में हुई है.बताया जाता है कि एतवा उरांव अपने ससुराल मोरगांव से अकेले बाइक चलाकर अपने घर लौट रहे थे.इसी दौरान कुसुम्बाहा बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप वाहन में खाली कैरेट लदा हुआ था.आशंका जताई जा रही है कि वाहन टमाटर की खेप उतारकर रांची की ओर लौट रहा था.दुर्घटना के बाद चालक पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़कर मलगो मोड़ की ओर भाग निकला.

ग्रामीणों के मुताबिक पिकअप मलगो,सूपा और पबेया मार्ग होते हुए भंडरा की दिशा में निकल गया.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.स्थानीय लोगों ने दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है.वहीं घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे रिम्स रांची पहुंच चुके हैं.ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-23 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने तथा दुर्घटना कर फरार होने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड ममले में पुलिस ने नामजद आरोपी प्रदीप, प्रशांत, राकेश और रौशन तिवारी के घर चिपकाया इश्तेहार

संबंधित सामग्री

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

झारखंड

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

झारखंड

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

झारखंड

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

झारखंड

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

झारखंड

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास