न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: शहर में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया. रैली की शुरुआत बिरसा चौक से हुई, जिसमें ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार स्वयं बाइक चलाते हुए शामिल हुए. इस बाइक रैली में ट्रैफिक विभाग के जवान भी हिस्सा ले रहे है. रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए अल्बर्ट एक का चौक तक जाएगी. ट्रैफिक विभाग का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के महत्व को बढ़ावा देना है.
यह भी पढ़े: रांची: कांके थाना क्षेत्र में गोलीबारी, दो अपराधियों ने घर में घुसकर चलाई गोली