न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बिहार में चल रही बुल्डोजर कार्रवाई को रोकने का आग्रह किया है. इरफान अंसारी ने सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर मुलाकात की जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-
झारखंड के महामहिम राज्यपाल हमारे अभिभावक श्री संतोष गंगवार जी के पुत्र के विवाह समारोह में हमारे साथी, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात हुई।
इस अवसर पर उनसे मैंने स्पष्ट रूप से कहा—
“बुलडोज़र की भाषा नहीं, भाईचारे और संवाद की भाषा अपनाइए।”
आपके और मेरे पिताजी ने साथ मिलकर काम किया है। हमारे बीच पुराना पारिवारिक और राजनीतिक संबंध रहा है।
हम झारखंड में समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं, आप भी बिहार में जोड़ने का काम करें—तोड़ने का नहीं।
उत्तर प्रदेश की नकल बिहार में नहीं चलेगी।
बिहार के लोग ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करते।
सद्भाव, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द से ही देश आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: राजधानी पटना में बढ़ती ठंड के बीच बढ़ीं चोरी की घटनाएं, जनता के साथ पुलिस परेशान