भरनो पुलिस ने दो वर्षों से फरार गौ तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया गुमला जेल

By : News11 Bharat
भरनो पुलिस ने दो वर्षों से फरार गौ तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया गुमला जेल

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: गौ तस्करी के एक मामले में विगत दो वर्षों से फरार चल रहे शातिर आरोपी को भरनो थाना की पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के मूरगु गांव निवासी पुनीत कुमार साहू (पिता- केशरी साहू) के रूप में हुई है.पुलिस ने उसे रविवार की रात को उसके घर से धर दबोचा और सोमवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया.मामले की जानकारी देते हुए भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व पुनीत साहू के विरुद्ध गौ तस्करी के आरोप में भरनो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था और तब से लगातार पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

कई बार संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.थाना प्रभारी ने बताया कि हाल ही में आरोपी के घर पर होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई.सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया,जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने यह भी बताया कि माननीय न्यायालय,गुमला द्वारा आरोपी के विरुद्ध पहले ही गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका था,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई.गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर मंटू चौधरी,अभिनंदन कुमार सहित भरनो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है.

यह भी पढ़ें: ओरमांझी की बेटी दिव्यानी लिंडा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया के साथ चीन रवाना, AFC U-17 Women's में लेगी भाग

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार