Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में लौट आई ठंड, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट.. IMD का येलो अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में लौट आई ठंड, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट.. IMD का येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली हैं. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था लेकिन अब अचानक ठंड की वापसी ने सभी को चौंका दिया हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं.

हिमालय की बर्फबारी का सीधा असर झारखंड पर
मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा हैं. ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 से 48 घंटों तक ठंड का यह असर बना रह सकता हैं. 

इन जिलों में 9 डिग्री तक जा सकता है तापमान
राज्य के खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं. कुछ इलाकों में इससे भी 1–2 डिग्री कम तापमान दर्ज होने की संभावना हैं. वहीं, झारखंड के अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. मौसम विभाग ने पलामू, गुमला और चतरा जिलों के लिए विशेष येलो अलर्ट जारी किया हैं. इन क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना हैं. विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता हैं. 

दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और खरसावां-सरायकेला जिलों में भी ठंड का असर बढ़ गया है, जहां हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब इसमें गिरावट आकर 11 से 13 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना हैं. सुबह हल्का कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरन का एहसास करा सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, यह समय ‘ट्रांजिशन फेज’ है, यानी ठंड से गर्मी की ओर जाने का दौर. 

यह भी पढ़े:  बेड़ो में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, पुलिस ने दोनों शवों को लिया कब्जे में
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई