बेतला नेशनल पार्क

तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, जंगल सफारी के लिए उमड़े पर्यटक, बढ़ी चहल-पहल 

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया.

By : Dipali Kumari
तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, जंगल सफारी के लिए उमड़े पर्यटक, बढ़ी चहल-पहल 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
करीब तीन माह के लंबे अंतराल के बाद पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) का प्रमुख पर्यटन स्थल बेतला नेशनल पार्क आज गुरुवार को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया. चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया. पार्क के खुलते ही पर्यटकों में उत्साह देखने को मिला और परिसर में चहल-पहल बढ़ गई. बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया और बेतला के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखा.

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि बेतला नेशनल पार्क झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां की हरियाली, घने जंगल, पहाड़, जलस्रोत और विभिन्न प्रकार के वन्यजीव पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. उन्होंने कहा कि बेतला में पर्यटन की संभावनाएं काफी अधिक हैं. पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ छोटे-बड़े कारोबार के अवसर भी मिलेंगे.
उन्होंने कहा कि बेतला और पलामू टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है. इससे क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी. पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ वन्यजीवों और जंगलों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए.

 जंगल सफारी को लेकर पर्यटकों में उत्साह 

पार्क खुलने के बाद जंगल सफारी को लेकर पर्यटकों में विशेष उत्साह देखा गया. सफारी के दौरान पर्यटकों ने घने जंगल, पहाड़ी क्षेत्र और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया. पर्यटक बेतला के जंगलों में विचरण करने वाले वन्यजीवों को देखने के लिए भी काफी उत्साहित नजर आए. पार्क के दोबारा खुलने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी खुशी का माहौल है.

बेतला नेशनल पार्क में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, वाहन संचालक, गाइड, हस्तशिल्प एवं अन्य छोटे कारोबारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है. पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय बाजार में भी रौनक बढ़ेगी. पर्यटन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों को नए पर्यटन सत्र से बेहतर कारोबार की उम्मीद है.


 
सुरक्षा और सुविधा को लेकर वन विभाग तैयार 

वन विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं. जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी जाएगी. वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सफारी और पर्यटन गतिविधियों को निर्धारित नियमों के तहत संचालित किया जाएगा. विभाग की ओर से पर्यटकों से जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील भी की गई है.

बेतला नेशनल पार्क के नए पर्यटन सत्र के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों के बेतला पहुंचने की संभावना है. उद्घाटन कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे. स्कूली बच्चों में भी बेतला नेशनल पार्क के खुलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. बच्चों ने पार्क की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के बारे में जानकारी ली तथा जंगल सफारी का आनंद उठाया.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 
 

संबंधित सामग्री

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की. पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे. 

धनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; उत्कृष्ट पंडाल को मिलेगा ₹51 हजार पुरस्कार

धनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; उत्कृष्ट पंडाल को मिलेगा ₹51 हजार पुरस्कार

पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस में डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी.