सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के निधन पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने जताया शोक

बलियापुर स्थित आवास जाकर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By : News11 Bharat
सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के निधन पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने जताया शोक

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के छोटे पुत्र और वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो के भाई, डॉ. बुद्धदेव महतो के आकस्मिक निधन की खबर पाकर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह आज उनके बड़दाहा स्थित फार्म हाउस पहुंचे. विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
मौके पर विधायक जयमंगल सिंह ने डॉ. बुद्धदेव महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि डॉ. महतो का असामयिक निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है. दुःख की इस घड़ी में वे और पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है.

विधायक के साथ मुख्य रूप से धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी रहे अनुपमा सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक कुल परिवार को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया 32 यूनिट रक्तदान

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार