अशोक परियोजना

पानी के लिए तरस रहा बेंती गांव, महिलाओं ने अशोक परियोजना कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

महिलाओं ने परियोजना पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया

By : Ark Sahuliyar
पानी के लिए तरस रहा बेंती गांव, महिलाओं ने अशोक परियोजना कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत 
खलारी/डेस्क:
सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बेंती गांव में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं अशोक परियोजना कार्यालय पहुंचीं और परियोजना प्रबंधन से गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराने की मांग की. महिलाओं ने परियोजना पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया.आवेदन में महिलाओं ने कहा कि अशोक परियोजना के लिए बेंती गांव के ग्रामीणों की पुश्तैनी जमीन ली गई है और वर्ष 1990 से अशोक परियोजना देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इसके बावजूद बेंती गांव के ग्रामीण आज भी पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान हैं. महिलाओं ने बताया कि करीब 15-20 वर्ष पूर्व निजी व्यवस्था के माध्यम से उनके घरों तक पानी पहुंचता था, लेकिन वह व्यवस्था लंबे समय से बंद है. वहीं गांव के कुओं में भी पर्याप्त पानी नहीं रहने के कारण पेयजल संकट और गहरा गया है. पानी की व्यवस्था के अभाव में ग्रामीण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं ने कहा कि इसी समस्या को लेकर वे अपनी फरियाद लेकर परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची हैं. उन्होंने प्रबंधन से बेंती गांव में जल्द से जल्द पेयजल की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके.मौके पर काफी संख्या में बेंती गांव की महिलाएं मौजूद थीं.

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.