मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद के लुप्पी में मनरेगा योजना के फर्जीवाड़ा मामला में बेंगाबाद बीडीओ ने संज्ञान में लेते हुवे जांच करने का दिया आदेश. यहां एक बार फिर से न्यूज़ 11 भारत के खबर का बड़ा असर हुआ है जहां पर हमने हमारी न्यूज़ 11 भारत की टीम ने बेंगाबाद के लुप्पी पंचायत में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा का मामला दिखाया था. जहां पर बगैर डोभा निर्माण कराया ही ढाई लाख रुपए की फर्जी निकासी का मामला आया था और हमने प्रमुखता से दिखाया था इसको लेकर बेंगाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू ने कड़ा एक्शन लिया है त्वरित कार्रवाई करते एक जांच कमेटी बनाई है जिसमें पंद्रहवीं वित के जेई मो रईस अंसारी को उक्त मामले की जांच प्रतिवेदन की रिपोर्ट तैयार कर मांगी है वहीं इस जांच प्रतिवेदन लेटर निकलने से मनरेगा कर्मियों व बिचौलियों के बीच खलबली मच गई है.
यह भी पढ़ें: करंज पुलिस ने डूडीया पंचायत दतिया सहित अन्य गांवों में चलाया जागरूकता अभियान