बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने बीएलओ के साथ की बैठक, निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा

By : News11 Bharat
बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने बीएलओ के साथ की बैठक, निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को  प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया. बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों के सुधार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए इसकी शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है.उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए घर-घर जाकर सत्यापन कार्य समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें. उन्होंने मतदाता सूची में पते की शुद्धता, नोशनल हाउस नंबर के सही अंकन तथा एक ही परिवार के मतदाताओं की उचित टैगिंग सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा.

बैठक में फॉर्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित आवेदनों के निष्पादन पर भी विशेष चर्चा हुई. बीडीओ ने इन फॉर्मों से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम समय पर जोड़ा जाए और मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो सके.बीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निर्देशों की अनदेखी करने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.बैठक के अंत में उन्होंने सभी बीएलओ से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने, निर्धारित समयसीमा का पालन करने तथा आम लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: बुधुडीह में आदर्श उच्च विद्यालय का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

संबंधित सामग्री

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 19 एवं 20 नवम्बर को ELC-2.0 का आयोजन किया जा रहा है. 

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.