अति सुदूरवर्ती आदिम जनजाति बहुल हेनार ग्राम पहुंचे, बीडीओ असहायों के बीच किया कंबल वितरण

By : News11 Bharat
अति सुदूरवर्ती आदिम जनजाति बहुल हेनार ग्राम पहुंचे, बीडीओ असहायों के बीच किया कंबल वितरण

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
गारु प्रखंड के अति सुदूरवर्ती आदिम जनजाति बहुल हेनार ग्राम मे शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, अंचलाधिकारी दिनेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी जे पी शर्मा पहुंचे एवं ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मिले. इस दौरान बीडीओ ग्रामीणों से मिलकर ग्राम में होने वाली समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान हेनार ग्राम के गरीबों एवं असहाय वृद्ध ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किया. 

ग्रामीणों ने इस कड़ाके की ठंड में प्रखंड प्रशासन की ओर से मिले कंबल के लिए साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया. इस बीच ग्रामीणों ने सीओ दिनेश मिश्रा से जाति, आवसीय बनने मे को रही कठिनाइयों के बारे मे अवगत कराया जिसके बाद सीओ ने इस समस्या का जल्द ही हल निकालने का आस्वासन दिया. ग्रामीणों ने श्री कुमार से रोजगार की भी मांग की. जिसके बाद बीडीओ ने रोजगार सेविका आरती कुमारी को दीदी बाड़ी एवं मनरेगा योजनाओं को जल्द से जल्द ग्रामीणों को लाभान्वित करने का आदेश दिया. बीडीओ ने ग्रामीण धनेसर किसान एवं उनके सहयोगियों से मुलाक़ात कर बांस से बनने वाले सोफा, कुर्सी, ग्लास, टोपी समेत अन्य सामग्रीयों का अवलोकन किया. साथ ही ग्राम के युवाओ को इस ओर कार्य करने को भी प्रेरित किया. मौके पर पंचायत सेवक बीरेंद्र सिंह, मुखिया रुपमनी नागेसिया, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, रोजगार सेविका आरती कुमारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़े: बरवाडीह के केड गांव में टेम्पू हादसा, युवक की दर्दनाक मौत 
 
संबंधित सामग्री

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.