गावां में बाल विवाह की रोकथाम और लू से बचाव पर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

By : News11 Bharat
गावां में बाल विवाह की रोकथाम और लू से बचाव पर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क:  प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मी व अधिकारी मौजूद थे.

बैठक के दौरान बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई. बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा होने के साथ-साथ दंडनीय अपराध भी है, इसे हर हाल में रोकना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं.

इसके साथ ही बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई. बीडीओ ने कहा कि अत्यधिक गर्मी में बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें. जरूरी होने पर ही बाहर जाएं और पर्याप्त पानी का सेवन करें.

बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर  बीपीआरओ सतीश चौधरी, रंजीत महतो, मो रिजवान, मुकेश कुमार, रविन्द्र बरनवाल, दीपक कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: विशेष शिविर में उपस्थित होकर गिरिडीह उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ किया संवाद, विकास योजनाओं को गति देने की कही बात

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार