बसिया: शांति समिति की बैठक में भाईचारे की अपील, सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट

By : News11 Bharat
बसिया: शांति समिति की बैठक में भाईचारे की अपील, सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: प्रखंड कार्यालय स्थित थाना परिसर में आगामी त्योहारों—सरहुल, ईद और रामनवमी—को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुप्रिया भगत ने की.
 ​
आपसी प्रेम और भाईचारे पर जोर 

​बैठक को संबोधित करते हुए बीडिओ सुप्रिया भगत ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार एक ही महीने में और कुछ ही दिनों के अंतराल पर पड़ रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि सभी समुदायों के लोग इन त्योहारों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं. उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति या अनहोनी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

सोशल मीडिया और अनुशासन पर सख्त निर्देश 

​प्रशासन ने त्योहारों के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं:
​ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक खबरें साझा न करें. शोभायात्राओं में किसी भी प्रकार के विवादित या भड़काऊ गाने न बजाएं.
​कार्यपालक दंडाधिकारी आफताब आलम ने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और बसिया की गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखें.
​ थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाएं और डीजे का उपयोग न करें.
 
प्रशासन की रहेगी पैनी नजर 

​थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि "बसिया पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है."
​​इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक गुलशन भेंगरा सहित मुख्य रूप से मुखिया एमलेन कुल्लू, अमृता बड़ाइक, गुलशन टेटे, शशिकांत भगत, अफान खान, मनोज साहू, अमर पांडे, शेरशाह खान, जेडी नायक, सनातन होरो, नवीन मिश्रा, सोनू पांडे और जगदम साहू समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त के निर्देश पर भरनो में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजित, 7 यूनिट रक्त संग्रह

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार