बसिया: बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे दंपति से 50 हजार की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

By : Vaibhaw Vikram
बसिया: बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे दंपति से 50 हजार की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत 
गुमला/डेस्क:
बसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोनबीर में मंगलवार को दिन-दहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने एक गरीब दंपति से 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़िता ताजिमा बेबी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पति शेख इस्लाम के साथ दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक ऑफ इंडिया की कोनबीर शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर साप्ताहिक बाजार गई थीं. 

बाजार से खरीदारी करने के बाद, जब दोनों अपने मोटरसाइकिल से वापस अपने घर (रायकेरा डुमर टोली पंचायत, मोरेंग) लौट रहे थे, तभी दोपहर करीब 3:30 बजे रास्ते में पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया. पीड़ित दंपति ने साहस दिखाते हुए कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन तेज रफ्तार बाइक होने के कारण अपराधी भागने में सफल रहे.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना प्रशासन सक्रिय हो गया है. थाना प्रभारी कृष्णा कुमार  ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान के लिए बैंक परिसर, बाजार और रास्ते में आने वाली दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय और राशि बरामदगी की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में पत्रकार भवन निर्माण की मांग तेज, विधायक संजय सिंह यादव को सौंपा गया ज्ञापन

संबंधित सामग्री

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

पत्नी बोली- घर बनाओ, पति बोला- बाइक लेंगे; विवाद बढ़ा तो पत्नी को दागी गोली

नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

अब बिहार के थाने में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

बिहार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सभी पुलिस थानों में अब चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड से क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद उठाने के लिए JSCA स्टेडियम पहुंचते हैं.

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.