बरवाडीह के शांतिनिकेतन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रिंसी कुमारी जिला टॉपर, प्रमंडल में रहा दूसरा स्थान

By : News11 Bharat
बरवाडीह के शांतिनिकेतन स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रिंसी कुमारी जिला टॉपर, प्रमंडल में रहा दूसरा स्थान

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल, बरवाडीह ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है. आईसीएसई से मान्यता मिलने के बाद यह विद्यालय का पहला बोर्ड बैच था और पहली ही परीक्षा में छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर इतिहास रच दिया.

विद्यालय की छात्रा प्रिंसी कुमारी ने 97.6% अंक प्राप्त कर लातेहार जिला टॉपर बनने के साथ ही पलामू प्रमंडल में दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं अनिल यादव 94.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अनुज कुमार ने 93% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया.टॉप-10 में अमन कुमार (92.8%), अभिषेक कुमार (92.2%), अंश कुमार (91.2%), विशाल प्रसाद (90.6%), तानि कुमारी (90.2%), लकी कुमार (90%) और आकांक्षा कुमारी (90%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया.

इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया.कुल 49 परीक्षार्थियों में सभी सफल रहे, जिनमें 19 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया. विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया.

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार और प्राचार्य शांतनु डे ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि छोटे शहरों के छात्र भी सही मार्गदर्शन से बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं.मौके पर वाइस प्रिंसिपल प्रिया डे, शिक्षक उमाशंकर उपाध्याय, राहुल सरकार, शंभू प्रसाद, शंकर कुमार, संतोष प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति को लेकर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः बैठक

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया