बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त प्राथमिकी दर्ज

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह के निर्देशानुसार बरवाडीह पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमु–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर की गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मार्ग से अवैध रूप से बालू लोड कर ट्रैक्टर का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर बरवाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गाड़ी संख्या JH19B 7289 ट्रैक्टर को अवैध बालू के साथ पकड़ा और जब्त कर थाना परिसर लाया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है.

वहीं थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा.

यह भी पढ़ें: बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव जीते, बुंडू नगर पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को