गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना के समीप बीती रात अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 16 चक्का ट्रक को जब्त किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या WB 13 E 8634 पड़ोसी राज्य ओडिशा के जामसोला से बालू लोड कर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था.
स्थानीय प्रशासन की नजरों से बचने के लिए ट्रक में लदे बालू को तिरपाल से ढक दिया गया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे.इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस एवं प्रशासनिक टीम द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध रूप से बालू का परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध बालू परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार जांच एवं अभियान चलाया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बदहाल शिक्षा व्यवस्था: बसिया प्रखंड के स्कूलों में शिक्षकों का विषम संतुलन, कई स्कूल एक या दो शिक्षकों के भरोसे