न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: थाना पुलिस ने थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न स्कूलों के आसपास के दुकानों में छापामारी कर दुकान में अवैध रूप से बेची जा रही तंबाकू सिगरेट गुटखा को जप्त कर लिया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बतलाया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि विद्यालय परिसर से महज एक सौ मीटर की दूरी पर तंबाकू नशीली पदार्थ का खुलेआम बेची जा रही है. जिससे पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बालूमाथ बुनियादी विद्यालय के आसपास का दुकान एवं बाजारटांड़ स्थित कन्या मध्य विद्यालय के आसपास की दुकानों पर छापामारी किया गया जहां से गुटखा, तंबाकू, सिगरेट जैसी नशीली पदार्थ जप्त कर दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई . उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि नशीले पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी .यह अभियान आगे भी जारी रहेगा .साथ ही उन्होंने आम जनों से आग्रह किया है कि नशीली पदार्थ का सेवन करने से स्वास्थ्य हानि होता है इसे उपयोग न करें. नशा करने वाले व्यक्ति खुद का स्वास्थ्य नष्ट करता ही है अपने साथ उनसे जुड़े बीवी, बच्चे, परिवार को भी मुसीबत और अंधकार में धकेल देता है इसलिए नशा को करें तौबा.पुलिस के इस करवाई से गुटखा सिगरेट बेचने वालों पर हड़कंप है.इस अभियान में पु अ नी देवेंद्र कुमार, पु अ नी गौतम कुमार, पु अ नी धीरज कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर: एक माह से लापता जोबना गुड़िया महाराष्ट्र में मिली, रेस्क्यू कर घर लाने की प्रक्रिया शुरू