कंकाल

बलियापुर: खदान में मिला महिला का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस 

हरिरहटांड़-टेका खुटु जंगल स्थित खदान में महिला का कंकाल मिला.

By : Dipali Kumari
बलियापुर: खदान में मिला महिला का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत क्षेत्र में आज गुरुवार को खदान से एक महिला का कंकाल मिला. कंकाल मिलने की खबर फैलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. हरिरहटांड़-टेका खुटु जंगल स्थित खदान में कंकाल दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तुरंत ही यह खबर बलियापुर थाना पुलिस को दी. 
सूचना मिलते ही बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने खदान से महिला के कंकाल को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल यह किस महिला का कंकाल है उसका पहचान नहीं हो पाया है. थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकेगी.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज: पतौड़ा झील में मछली पकड़ने से रोकने गए वन विभाग के अधिकारियों पर हमला; एक दर्जन लोग घायल

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.