रिश्वतकांड

रिश्वतकांड के आरोपी अमीन गणेश महतो को बेल देने से इनकार, ACB कोर्ट ने ख़ारिज की जमानत याचिका 

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी अमीन गणेश महतो को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

By : Ark Sahuliyar
रिश्वतकांड के आरोपी अमीन गणेश महतो को बेल देने से इनकार, ACB कोर्ट ने ख़ारिज की जमानत याचिका 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी अमीन गणेश महतो को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. बता दें कि आरोपी की दूसरी बार जमानत याचिका खारिज हुई. गणेश महतो ने 7 सितंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. आरोपी अमीन गणेश महतो सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत था. जमीन की मापी और नक्शा तैयार करने के एवज में आरोपी अमीन ने वासुदेव महतो नामक व्यक्ति से घूस मांगी थी, जिसकी शिकायत वासुदेव ने ACB से की थी. जांच एजेंसी ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए  गणेश को 8000 रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. 

शिकायत में वासुदेव महतो ने जांच एजेंसी ACB को बताया था कि अपनी 20 डिसमिल जमीन, जिसका खाता संख्या 13, प्लॉट संख्या 676, रकबा 171 डिसमिल की नापी के लिए 16 दिसंबर 2025 को सिल्ली अंचल में ऑनलाइन आवेदन किया था. आवेदन के बाद, अंचल कार्यालय सिल्ली में कार्यरत अमीन गणेश महतो ने 10 फरवरी 2026 को  भूमि की नापी की. नापी के बाद गणेश महतो ने नापी रिपोर्ट और नक्शा तैयार करने के बदले वासुदेव से 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की. वासुदेव महतो रिश्वत देकर काम नहीं करवाना चाहते थे. इसलिए इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची से की. एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर अमीन गणेश महतो को 8000 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- जर्मनी और ओमान के साथ नई तकनीक पर जल्द होगा झारखंड का समझौता: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.