बहरागोड़ा: बरसोल में जंगली हाथी के हमले में महिला व बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा: बरसोल में जंगली हाथी के हमले में महिला व बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: :बरसोल थाना क्षेत्र की  सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा और लोधनबोनी गांव में बुधवार को जंगली हाथी के हमले में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. घायल प्रमिला महतो (लुगाहारा) और बोना महाकुड़ (लोधनबोनी) अपने खेतों में काजू तोड़ने गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे हाथी ने अचानक उन पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह हाथी को खदेड़ा, जिसके बाद प्रमिला महतो को झाड़ग्राम और बोना महाकुड़ को गोपीबल्लवपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 15 दिन पूर्व हाथियों को बंगाल की ओर खदेड़ा गया था, लेकिन एक सप्ताह से वे पुनः लौटकर फसलों और घरों को नुकसान पहुँचा रहे हैं. वन विभाग को पूर्व में सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है; लोग रातों की नींद और खेतों की फसलें बर्बाद होने के कारण प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जिले के बड़कागांव में दिनदहाड़े अपराधियों ने कोयला ढुलाई में लगे हाइवा वाहन को किया आग के हवाले, इलाके में दहशत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार