बहरागोड़ा: अज्ञात बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा: अज्ञात बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर चौक में बुधवार को शाम सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर गाँव निवासी पुलीन कुमार घोष (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.मिली जानकारी के अनुसार, पुलीन कुमार घोष अपने गांव गोविंदपुर से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए जगन्नाथपुर चौक आए हुए थे. इसी दौरान सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलीन कुमार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए.वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए त्वरित पहल की. ग्रामीणों ने तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस को सूचना दी. घायल बुजुर्ग को बिना समय गंवाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुँचाया गया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि बुजुर्ग की स्थिति काफी चिंताजनक है. उनके शरीर के गंभीर हिस्सों में चोटें आई हैं, जिसे देखते हुए बेहतर और उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए उन्हें पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया है.उधर घटना की सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: सरहुल की पूर्व संध्या पर बचरा में निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा, झलकी आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार