बहरागोड़ा: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में सीपीआई (एम) ने केनरा बैंक को कराया...

बहरागोड़ा: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में सीपीआई (एम) ने केनरा बैंक को कराया बंद, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बहरागोड़ा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में सीपीआई एम ने केनरा बैंक को कराया बंद मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

न्यूज 11 भारत

बहरागोड़ा/डेस्क: राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आह्वान पर आज बहरागोड़ा प्रखंड के शासन गम्हरिया स्थित केनरा बैंक परिसर में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखा गया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बहरागोड़ा अंचल कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंक कार्यालय को बंद कराकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और धरना दिया.वहीं प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कई ज्वलंत मुद्दों पर आवाज उठाई जिसमें किसानों के लिए कृषि ऋण माफी सुनिश्चित करना, स्थाई नौकरियों के बढ़ते ठेकाकरण पर रोक लगाना, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक का विरोध, देश विरोधी एवं जनविरोधी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों को निरस्त करना जैसे कई प्रमुख मांगे रखी गई.

साथ ही धरना प्रदर्शन के दौरान माकपा के राज्य कमेटी सदस्य स्वपन कुमार महतो ने कहा कि सरकार की नीतियां श्रमिकों और किसानों के हितों के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि जब तक श्रमिकों को उनका वाजिब हक नहीं मिलता और निजीकरण की प्रक्रिया पर लगाम नहीं लगती, यह संघर्ष जारी रहेगा.वहीं इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से लोकल कमेटी सदस्य साधु नाथ, कन्हाईलाल मुंडा, शिव शंकर राणा, शशांक शेखर जाना, शुभम नायेक, पिंटू जाना, राजकुमार दुबे, अजय गोस्वामी, बिरजू माण्डी, शशांक नायेक, साधन नायेक समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: खनन कार्य में व्यवधान हेतु बच्चों का उपयोग, झारखंड में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री