बगोदर विधायक ने NHAI अधिकारियों से की मुलाकात, ओवरब्रिज व सड़क समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बगोदर विधायक ने NHAI अधिकारियों से की मुलाकात, ओवरब्रिज व सड़क समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने सोमवार को कांड्रा, धनबाद स्थित NHAI कार्यालय में परियोजना निदेशक सुधीर कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न सड़क एवं ओवरब्रिज संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.

मुलाकात के दौरान विधायक ने गोपालडीह और औंरा बाजार में ओवरब्रिज निर्माण, सड़क किनारे बैरिकेडिंग, तिरला मोड़ पर ओवरब्रिज, सोनतुरपी स्थित कोनार नहर सिंचाई परियोजना के पास अंडरपास निर्माण तथा विष्णुगढ़ प्रखंड के बराई (नौवाडीह) क्षेत्र में दोनों ओर सर्विस रोड और अंडरपास निर्माण की मांग रखी.

इसके अलावा अटका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मुआवजा से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया.

इस पर NHAI के परियोजना निदेशक सुधीर कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि क्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं, जो प्रशिक्षण में पसीना बहाएगा वही वर्दी पाएगा, चुकरु में बच्चों को दी गई राष्ट्रभक्ति की सीख

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार