न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने न्यूज़11 से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अच्छे इलाज की जरुरत है. उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो कांग्रेस का आने वाले दिनों में पूरी तरह सफाया हो जाएगा.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की जनता न तो पहले राहुल गांधी को सीरियस लेती था और न ही भविष्य में लेगी. उन्होंने सीजेपी के अभिजीत दीपके को भी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया.
बताते चलें राहुल गांधी ने कल गुरुवार को पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद छोड़ देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा है कि कुमार को सरकारी गवाह बनना चाहिए, जो 'राष्ट्रवाद का काम' होगा. उन्होंने कहा, 'हम भारत में लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने देंगे और चुप नहीं बैठेंगे. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी.'
वहीं झारखंड में MMDR का विरोध किये जाने एवं विशेष सत्र को लेकर कहा कि सदन के अंदर भी इसका करारा जबाब दिया जाएगा. यह बिल राज्य और देश के हित में है.
इसे भी पढ़ें: गुमला: WhatsApp पर अंजान नंबर से आया फोटो, देखते ही UPI से उड़ गए 66,780 रुपये