भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय थाना क्षेत्र के दो गांवों में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड प्रशासन ने दो बार विवाह पर रोक लगाई. हालांकि ग्रामीण और प्रशासन के बीच एक बैठक किया गया . बैठक में प्रशासन के लोगों ने ग्रामीणों और अभिभावकों को समझाया जिसके बाद अभिभावकों ने लिखित रुप में कहा कि वर्तमान समय में नाबालिक युवती की शादी नहीं की जाएगी और फिलहाल शादी को रोक दिया गया .
जानकारी के अनुसार उक्त गांव में रविवार को एक नाबालिग का विवाह की तैयारी धूम-धाम से चल रही थी. इसी क्रम में ग्रामीणों में किसी ने जिला बाल संरक्षण कार्यालय को सूचना दिया. जिला से सूचना मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आंनद प्रकाश सिंह दल-बल के साथ उक्त गांव पहुंचे. सूचना मिलने पर पंचायत की पंचायत सेवक भी पुलिस के साथ गांव पहुंची और अभिभावकों को समझा- बुझाकर विवाह में रोक लगाई. इसके अलावा पुलिस ने एक और गांव में भी बाल विवाह पर रोक लगाई.
यह भी पढ़ें: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने PC में JPCS जेट परीक्षा प्रश्नपत्र को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया