चंदवा में SIR को लेकर कामता पंचायत में जागरूकता अभियान, अयुब खान ने लोगों को किया सचेत

चंदवा में SIR को लेकर कामता पंचायत में जागरूकता अभियान, अयुब खान ने लोगों को किया सचेत

चंदवा में sir को लेकर कामता पंचायत में जागरूकता अभियान अयुब खान ने लोगों को किया सचेत

राहुल कुमार/ न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क:
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत कामता पंचायत में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. रविवार को ग्राम चटुआग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्वाचन विभाग द्वारा जारी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची से अवगत कराया गया.

अयुब खान ने बताया कि पंचायत के विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम अनमैप्ड सूची में शामिल है और वे अब तक SIR प्रक्रिया से नहीं जुड़ पाए हैं. उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से बाहर न हो और न ही किसी सरकारी सुविधा से वंचित रह जाए.

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी अनमैप्ड मतदाता अपने संबंधित बीएलओ (आंगनबाड़ी सेविका) से संपर्क कर सूची की जांच करें. यदि किसी का नाम अनमैप्ड सूची में है तो आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपनी मैपिंग अवश्य कराएं. ऐसा नहीं करने पर मतदाता सूची से नाम हटने की संभावना है, जिससे मतदान के अधिकार के साथ-साथ कई सरकारी सुविधाओं पर भी असर पड़ सकता है. अयुब खान ने कहा कि हर घर और हर व्यक्ति तक इस अभियान की  जानकारी पहुंचाना जरूरी है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रह जाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: DISHA की बैठक में सांसद ने दिए कड़े निर्देश, योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर दिखे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

संबंधित सामग्री

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

देश-विदेश

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

देश की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बनी NCPI! 0 से 20 सांसदों वाली बनी पार्टी NDA का करेगी समर्थन, संसद में दिखेगा अलग नजारा

देश-विदेश

देश की पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बनी NCPI! 0 से 20 सांसदों वाली बनी पार्टी NDA का करेगी समर्थन, संसद में दिखेगा अलग नजारा