बाल संप्रेषण गृह में माटी कला प्रशिक्षण फिर से शुरू करने की मांग को लेकर कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव

By : News11 Bharat
बाल संप्रेषण गृह में माटी कला प्रशिक्षण फिर से शुरू करने की मांग को लेकर कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   पलामू के बाल संप्रेषण गृह में बंद किशोरों के पुनर्वास और आत्म-निर्भरता की दिशा में माटी कला प्रशिक्षण केंद्र को पुनः स्थायी रूप से शुरू कराने की मांग को लेकर शिक्षाविद, समाजसेवी सह युवा झामुमो नेता अविनाश देव ने झारखंड विधानसभा परिसर में महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान, उन्होंने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा विषय पर विस्तार से चर्चा की.

अविनाश देव ने कहा कि बाल संप्रेषण गृह में रह रहे किशोरों को मिट्टी से कुल्हड़, दीपक, बोतल, ग्लास, कप, प्लेट और अन्य क्रॉकरी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाए तो यह उनके भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. इससे वे संस्थान से बाहर आने के बाद स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे, आत्मनिर्भर बनेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में सक्षम होंगे. साथ ही यह पहल पलायन रोकने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन पलामू उपायुक्त के प्रयास से बाल संप्रेषण गृह में माटी कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई थी. उस दौरान कई किशोरों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया था, लेकिन बाद में यह केंद्र बंद हो गया.

अविनाश देव ने आग्रह किया कि इस केंद्र को पुनः संचालित कर स्थायी स्वरूप दिया जाए, ताकि सुधारगृह का उद्देश्य केवल संरक्षण तक सीमित न रहकर कौशल विकास और पुनर्वास की दिशा में सार्थक परिणाम दे सके. उनका कहना है कि यह पहल किशोरों के जीवन में नई दिशा और समाज में सम्मानजनक पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें: पलामू में स्वास्थ्य सेवाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, एमएमसीएच में बिचौलिए, दलाल लोगों को दूर रखने की नसीहत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार