न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ एक हैरतअंगेज वाकया पेश आया है. देवघर में बाबूलाल मरांडी के निजी सचिव मिथिलेश झा और जनसंपर्क अधिकारी विनय मुर्मू के सर्किट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवेश करने का मामला सामने आया है. अवैध तरीके से इस घुसपैठ के मामले को लेकर चिंता जताई जा रही है.
खबर है कि सर्किट हाउस के कमरा संख्या B-4 को डुप्लीकेट चाबी से खोलने का प्रयास किया गया. सम्भवतः चोरी की नीयत से इस घुसपैठ का प्रयास किया गया. मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
जिस समय घुसपैठ का यह प्रयास किया गया, उस समय दोनों अधिकारी किसी काम से बाहर गये हुए थे. इसका फायदा उठाकर कमरे के लॉक को डुप्लीकेट चाबी से खोलने का प्रयास किया गया. मगर वे अपनी इस हरकत में कामयाब नहीं हुए. यह हरकत किसने की थी इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: MBBS छात्र बन कर घूम रहे थे दलाल को पुलिस ने दबोचा, रिम्स में खून की दलाली करते हुए चढ़ा पुलिस के हत्थे