हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, लोकतंत्र की है हत्या, दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार - सिमडेगा पत्रकार संघ

By : News11 Bharat
हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, लोकतंत्र की है हत्या, दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार - सिमडेगा पत्रकार संघ

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: हजारीबाग में आज जनहित के सवालों पर पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना का सिमडेगा पत्रकार संघ कड़ी निंदा करता है. सिमडेगा पत्रकार संघ सरकार से मांग करता है कि सरकार दोषियों. पर कड़ी कार्रवाई करे. 

सिमडेगा पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री ने हजारीबाग में प्रकारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहे कि पत्रकारों पर हमला, लोकतंत्र पर हमला के बराबर है. पत्रकारों की आवाज जनता के हक के लिए सरकार और प्रशासन के सामने उठती है. ऐसे में जनहित के सवाल पर पत्रकारों में प्रहार करना, सीधे जनसमुदाय के हक को दबाने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में जो हुआ वह महज एक घटना नहीं है. बल्कि यह लोकतंत्र की हत्या का खुला प्रयास है. अध्यक्ष ने कहा कि क्या झारखंड में अब सच बोलना अपराध बन गया है? क्या सवाल पूछने वालों को इसी तरह चुप करा दिया जाएगा? उन्होंने मांग की कि की सरकार अविलंब दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. 

वहीं सिमडेगा पत्रकार संघ के सचिव दीपक रिंकू ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उन पर हमला लोकतंत्र पर सीधा हमला है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ पत्रकारों की नहीं, बल्कि सत्य और न्याय में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की है. उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो सरकार उसपर कार्रवाई करे.  इनके साथ संघ के सभी पदधारी और सदस्यों ने घटना की काफी निंदा की है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में धनबाद की पूजा का रक्तरंजित सड़ी-गली अवस्था में विवस्त्र शव मिला, बॉश कंपनी में थी कार्यरत, पुलिस जांच जारी

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया