हंटरगंज में वन विभाग कार्यालय पर हमला, अवैध कोयला जब्त करने के बाद 25-30 हथियारब...

अवैध कोयला जब्त

हंटरगंज में वन विभाग कार्यालय पर हमला, अवैध कोयला जब्त करने के बाद 25-30 हथियारबंद लोगों ने छुड़ाए वाहन और आरोपी

वन विभाग की कार्रवाई के कुछ घंटों बाद कार्यालय में घुसकर हमला, कर्मियों से मारपीट और सरकारी राजस्व भी ले गए बदमाश

हंटरगंज में वन विभाग कार्यालय पर हमला अवैध कोयला जब्त करने के बाद 25-30 हथियारबंद लोगों ने छुड़ाए वाहन और आरोपी

न्यूज 11 भारत 
चतरा/डेस्क:
चतरा जिले के हंटरगंज में वन विभाग की अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के बाद मंगलवार देर रात बड़ा बवाल हो गया. वन विभाग कार्यालय पर 25 से 30 हथियारबंद लोगों ने धावा बोल दिया. आरोप है कि हमलावरों ने कार्यालय में घुसकर वनकर्मियों के साथ मारपीट की, हाजत का ताला तोड़कर हिरासत में बंद चालक और उपचालकों को छुड़ा लिया तथा जब्त किए गए चार हाईवा भी अपने साथ ले गए.

चेक नाका के पास पकड़े गए थे चार कोयला लदे हाईवा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात वन विभाग की टीम ने चेक नाका के समीप छापेमारी अभियान चलाया था. इस दौरान अवैध कोयला लदे चार हाईवा जब्त किए गए. सभी वाहनों को वन विभाग कार्यालय लाया गया और उनके छह चालक एवं उपचालकों को हिरासत में लेकर हाजत में रखा गया था.

दीवार फांदकर कार्यालय में घुसे हमलावर
बताया जा रहा है कि देर रात 25 से 30 अज्ञात लोग हथियार और लाठियों से लैस होकर वन विभाग कार्यालय पहुंचे. हमलावर दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए और वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए. इसके बाद कार्यालय के तीनों गेट तोड़ दिए और कार्यालय में रखे सरकारी राजस्व की 27,660 रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गए. हमलावरों ने हाजत का ताला तोड़कर छह चालक एवं उपचालकों को मुक्त कराया और जब्त किए गए चारों हाईवा लेकर फरार हो गए.

हमले में कई वनकर्मी घायल
इस दौरान हुई मारपीट में वनरक्षी मुकेश कुमार, होमगार्ड जवान अरविंद कुमार, जुगेश यादव और रात्रि प्रहरी अमितेश तिवारी घायल हो गए. घटना की सूचना प्रभारी वनपाल विवेक कुमार ने तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एस.आई. वीर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ वन विभाग कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो चुके थे.

डीएफओ ने लिया घटनास्थल का जायजा, तीन प्राथमिकी दर्ज
घटना के बाद बुधवार को डीएफओ राहुल मीणा वन विभाग कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. मामले में जब्त किए गए चारों वाहनों के मालिकों तथा 25 से 30 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं, अज्ञात हमलावरों की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त जांच जारी है.

संबंधित सामग्री

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.