क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ आज झारखंड बंद जैसा माहौल, छात्रों ने किया रा...

क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ आज झारखंड बंद जैसा माहौल, छात्रों ने किया राजव्यापी चक्का जाम का ऐलान

क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ आज झारखंड बंद जैसा माहौल छात्रों ने किया राजव्यापी चक्का जाम का ऐलान

AI Generated Image |

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र संगठनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा हैं. इसी कड़ी में छात्र संगठन आइसा (AISA) और आरवाईए (RYA)ने 29 मई यानी आज राज्यव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया हैं. आंदोलन का मुख्य केंद्र पलामू जिला रहेगा, जहां मेदिनीनगर के रेड्मा चौक पर सुबह से ही छात्र सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. आंदोलन को देखते हुए क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही हैं.

क्लस्टर सिस्टम वापस लेने की मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों का कहना है कि राज्य में लागू क्लस्टर सिस्टम छात्रों के हित में नहीं है और इससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं. छात्रों ने सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की हैं. संगठनों का आरोप है कि इस व्यवस्था के कारण ग्रामीण और दूरदराज के छात्रों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही हैं.

पेपर लीक मामलों पर फूटा छात्रों का गुस्सा
देशभर में लगातार सामने आ रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर भी छात्रों में भारी नाराजगी हैं. खासकर नीट समेत कई परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर छात्र संगठनों ने कड़ा विरोध जताया हैं. उनका कहना है कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है और मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा हैं.

सीट कटौती के खिलाफ भी आंदोलन
आंदोलन का एक बड़ा मुद्दा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में सीटों की कटौती भी हैं. छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में सीटें घटाने से हजारों छात्रों का नामांकन प्रभावित होगा. संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सीट कटौती का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा. छात्र संगठनों ने शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण पर भी चिंता जताई हैं.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा को व्यापार का माध्यम बनाया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना मुश्किल होता जा रहा हैं. उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को छात्र हित में मजबूत करने की मांग की हैं.

यह भी पढ़े: धनबाद: कोयलांचल में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, मोर्निंग वॉक पर निकले युवक को मारी गोली
 

संबंधित सामग्री

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

झारखंड

फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

झारखंड

पाल समाज ने याद किए अहिल्याबाई होलकर के योगदान, जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

झारखंड

कथारा में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे उपस्थित

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

झारखंड

CISF की सतर्कता से डीजल चोरी का प्रयास नाकाम, 60 लीटर डीजल बरामद

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास 

झारखंड

35 लाख की लागत से बने चार PCC सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन,  चांडिल डैम रोड में पक्की नाली कार्य का किया शिलान्यास