भंडरा स्वास्थ्य मेले में सांसद ने दी अंधविश्वास छोड़ने की नसीहत, 877 ग्रामीणों ने कराई मुफ़्त जांच

झाड़-फूंक नहीं, विज्ञान पर भरोसा करें - सुखदेव भगत

By : News11 Bharat
भंडरा स्वास्थ्य मेले में सांसद ने दी अंधविश्वास छोड़ने की नसीहत, 877 ग्रामीणों ने कराई मुफ़्त जांच

न्यूज11  भारत

भंडरा/डेस्क: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, जिला परिषद सदस्य राजमनी उरांव एवं प्रभारी डॉ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कड़ा संदेश दिया कि डायन प्रथा और ओझा-गुनी जैसी कुरीतियाँ समाज को खोखला कर रही हैं. इन जैसे अंधविश्वास को त्यागकर सीधे योग्य डॉक्टरों से इलाज कराएं. विज्ञान की प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने रक्तदान की महत्ता पर विशेष जोर दिया कहा विज्ञान आज चांद और मंगल तक पहुंच गया है लेकिन आज तक कृत्रिम रक्त नहीं बना सके है हमारा दान किया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है. मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता देखने को मिली. बीडीओ प्रतिमा कुमारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार के अनुसार शिविर में कुल 877 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई, मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी वितरित की गईं. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता जैसे अन्य कई योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. वही डॉ. पुष्पा ने गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के लाभ समझाए.

प्रशासनिक चूक: पत्रकारों के सम्मान में कमी से उपजा आक्रोश

जहाँ एक ओर स्वास्थ्य मेला अपनी उपलब्धियों के लिए चर्चा में रहा वहीं प्रशासनिक कुप्रबंधन ने विवाद भी खड़ा किया. कार्यक्रम कवरेज के लिए पहुँचे पत्रकारों के बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी. पत्रकारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक तरफ प्रशासन भव्य मंच सजाता है वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को भुला दिया जाता है. उल्लेखनीय है कि कुछ पत्रकारों ने स्वयं जरूरतमंदों की मदद कर मिसाल पेश किया है फिर भी उन्हें उपेक्षित रहना पड़ा. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, सांसद प्रतिनिधि आलोक कुमार साहू, राधेश्याम साहू, विजय चौहान, जिला परिषद सदस्य राजमनी उरांव, प्रमुख बरिया देवी, सीओ दुर्गा कुमार, समाजसेवी आफताब आलम, निरंजन उरांव, खुर्शीद अंसारी सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक बिंदुओं की गहन समीक्षा
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई