मनिका विधायक को सहायक अध्यापकों ने सौंपा मांग-पत्र, 18 अप्रैल से रांची में आंदोलन का किया है ऐलान

मनिका विधायक को सहायक अध्यापकों ने सौंपा मांग-पत्र, 18 अप्रैल से रांची में आंदोलन का किया है ऐलान

मनिका विधायक को सहायक अध्यापकों ने सौंपा मांग-पत्र 18 अप्रैल से रांची में आंदोलन का किया है ऐलान

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा द्वारा 18 अप्रैल से रांची में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी तेज कर दी गई है. राज्य कमिटी के निर्देश पर पूरे झारखंड में विधायकों के माध्यम से सहायक अध्यापकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपा जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को बरवाडीह में आकलन संघ के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार उर्फ बबलू सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शकील खान के नेतृत्व में सैकड़ों सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की अनुपस्थिति में उनके पुत्र विजय बहादुर सिंह (यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर, झारखंड) को मांग पत्र सौंपा.

क्या हैं सहायक अध्यापकों की मांग

मांग पत्र में कहा गया है कि सरकार के साथ हुए पूर्व समझौते के अनुरूप आकलन प्रमाण पत्र जारी किया जाए तथा आकलन परीक्षा को टीईटी के समतुल्य मान्यता दी जाए. साथ ही बिहार सरकार की तर्ज पर कट-ऑफ अंक निर्धारित करने, प्रस्तावित टीईटी परीक्षा में सहायक अध्यापकों को राहत देने एवं क्षेत्रीय भाषाओं—संथाल परगना में अंगिका तथा पलामू प्रमंडल में मगही-भोजपुरी के साथ सभी जिलों में उर्दू को अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग की गई है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार वर्ष में कम से कम दो बार टीईटी परीक्षा आयोजित करने, वर्ग 1 से 5 के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट रखने तथा 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता समाप्त करने की भी मांग उठाई गई है. इसके अलावा वर्ग 6 से 8 के लिए विषयवार परीक्षा में संबंधित विषय से स्नातक अभ्यर्थियों को शामिल करने और गणित-विज्ञान श्रेणी में भूगर्भ शास्त्र को शामिल करने की बात कही गई है.

साथ ही मांग पत्र में ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को कट-ऑफ में छूट देने, संविदा कर्मियों के लिए वेतनमान निर्धारित करने, अनुकंपा नियुक्ति लागू करने, वार्षिक 4 प्रतिशत वेतन वृद्धि सुनिश्चित करने तथा सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की भी प्रमुख मांगें शामिल हैं.

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान प्रदेश महासचिव बबलू सिंह, मोहम्मद शकील खान, अनुज कुमार सिंह, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, रूपन सिंह, अमित बोदरा, आलोक, सियाराम, डिलेस, शेखावत अली, नौशाद, मिनहाज, महबूब आलम, विनोद, सुदेश्वर, जमादार, राकेश, हरिशंकर, मुकेश, चंदन, गीता कुमारी, सविता कुमारी, जयंती कुमारी, कल्याणी वर्मा, लीलावती कुमारी, शमसीदा बानो, अंजू आरा, बाबूलाल, जेम्स पीटर, विष्णु देव मांझी, अमित कुमार, मैनेजर सिंह, जमादार सिंह, पारसनाथ सिंह सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक- अध्यापिकाएं मौजूद रहे. संघ के नेताओं ने कहा कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो 18 अप्रैल से रांची में व्यापक आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बड़ाजामदा के मोबाइल शॉप में चोरी का पर्दाफाश, 50 हजार के 6 मोबाइल जब्त, पुलिस ने तीन नाबालिग चोरों को पकड़ा

संबंधित सामग्री

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

झारखंड

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

झारखंड में 15 IAS अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

झारखंड

झारखंड में 15 IAS अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

स्कूल रुआर कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए बच्चों का विद्यालय में होगा नामांकन -  डॉ ताराचंद, उपायुक्त लोहरदगा

झारखंड

स्कूल रुआर कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए बच्चों का विद्यालय में होगा नामांकन - डॉ ताराचंद, उपायुक्त लोहरदगा

बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस, खराब चापाकलों की मरम्मति का पीएचईडी को निर्देश

बालूमाथ में तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली विशाल कलश शोभायात्रा, जिप उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि रहे शामिल

झारखंड

बालूमाथ में तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली विशाल कलश शोभायात्रा, जिप उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि रहे शामिल

करंज पुलिस ने कानारवा स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को किया जागरूक

झारखंड

करंज पुलिस ने कानारवा स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को किया जागरूक