विनोद खोपड़ी के जेल ट्रांसफर आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर HC में सुनवाई, क...

विनोद खोपड़ी के जेल ट्रांसफर आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

विनोद खोपड़ी के जेल ट्रांसफर आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर hc में सुनवाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बोकारो के चर्चित जयंत हत्याकांड के आरोपी विनोद खोपड़ी के जेल ट्रांसफर आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या आरोपी को चाईबासा जेल से वापस बोकारो जेल स्थानांतरित किया जा सकता है. अदालत ने इस संबंध में सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से बताया गया कि निकाय चुनाव के दौरान सुरक्षा कारणों से विनोद खोपड़ी को बोकारो जेल से चाईबासा जेल भेजा गया था. 

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने अदालत को जानकारी दी कि मेयर पद के दावेदार रहे आरोपी की बोकारो जेल में मौजूदगी से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया. वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता निशांत रॉय ने दलील दी कि अब निकाय चुनाव समाप्त हो चुके हैं, ऐसे में आरोपी को वापस बोकारो जेल लाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ कई मामले बोकारो व्यवहार न्यायालय में लंबित हैं, इसलिए उसे दूसरे जिले में रखने से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. गौरतलब है कि विनोद खोपड़ी पर ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और विभिन्न अदालतों में उनका ट्रायल जारी है. पूरे मामले में अदालत ने राज्य सरकार से शपथ पत्र के जरिए जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई में इस पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें- भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर फायरिंग और हमला, इलाके में दहशत का माहौल 

संबंधित सामग्री

DC ने “हातुरेन होरो” अभियान का किया गया शुभारंभ, विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने एवं ड्रॉपआउट बच्चों की पुनर्वापसी पर जोर

झारखंड

DC ने “हातुरेन होरो” अभियान का किया गया शुभारंभ, विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने एवं ड्रॉपआउट बच्चों की पुनर्वापसी पर जोर

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक में ऋण वितरण में तेजी, बैंकिंग सेवा सुदृढ़ीकरण का निर्देश

झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक में ऋण वितरण में तेजी, बैंकिंग सेवा सुदृढ़ीकरण का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में बायोमेट्रिक उपस्थिति, जर्जर भवनों, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर निर्देश

झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में बायोमेट्रिक उपस्थिति, जर्जर भवनों, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर निर्देश

बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर गढ़वा में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

झारखंड

बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर गढ़वा में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

वित्त मंत्री ने अधिकारियों संग की विस्तृत समीक्षा, विकास योजनाओं को गति देने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत नीमडीह प्रखंड में पिगरी और गोटरी यूनिट का वितरण

झारखंड

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत नीमडीह प्रखंड में पिगरी और गोटरी यूनिट का वितरण

ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल