चांडिल के भुईयाडीह में विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

एसआईआर और जनगणना को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का दिया गया निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चांडिल के भुईयाडीह में विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के भुईयाडीह स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में सोमवार को जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं. इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पंचायत एवं बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहना होगा.

बैठक के दौरान एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) एवं आगामी जनगणना को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे. बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई.

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, चारुचंद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, सुधीर किस्कू, काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, जिला सचिव महिला मोर्चा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सचिन गोप, निताई उरांव, कित्तीवास महतो, सचिव अमित सिन्हा, शंकर सिंह सरदार, युधिष्ठिर मांझी, राजू किस्कू, धर्मु गोप, झामुमो जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद, झामुमो नगर अध्यक्ष सैय्यद सलाउद्दीन, मो नौशाद, बुद्धेश्वर महतो, अरुण टुडू, मोहन कर्मकार, शंकर लायेक, राहुल वर्मा, रतन गौड़, डब्लू, सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: आदिवासी और पीवीटीजी समुदाय को योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले में चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया