अंकित झा/न्यूज11 भारत
बस्ताकोला/डेस्क: बस्ताकोला क्षेत्र में मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर प्राप्त होने वाले नियोजन के संबंध में बी.सी.सी.एल. मुख्यालय द्वारा सक्षम अधिकारी के अनुमोदनापरात आफिसर्स क्लब बस्ताकोला क्षेत्र मे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कुल 22 अश्रितो को प्रबंधन द्वारा नियुक्ती पत्र प्रदान किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक, श्री अनिल कुमार सिन्हा के कर-कमलों द्वारा आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर की गई. तथा क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन), क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) एवं उप प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा अन्य आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए.
इस अवसर पर मंच का संचालन नोडल अधिकारी (नियोजन), बस्ताकोला क्षेत्र द्वारा किया गया. कार्यक्रम में कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे. महाप्रबंधक, बस्ताकोला क्षेत्र श्री अनिल कुमार सिन्हा ने सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं एवं उन्हें बी.सी.सी.एल. परिवार का हिस्सा बनने पर हार्दिक स्वागत किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा प्रस्तुत किया गया.
यह भी पढ़ें: नेशनल वॉलेंटरी ब्लड डोनेशन डे पर बस्ताकोला क्षेत्र में ब्लड ग्रुप टेस्ट कैंप का आयोजन