विरोध प्रदर्शन

जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गांडेय में आक्रोश रैली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

रैली पाठक मार्केट से शुरू होकर मोहदा मोड़ तक पहुंची<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गांडेय में आक्रोश रैली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार की शाम गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली. रैली पाठक मार्केट से शुरू होकर मोहदा मोड़ तक पहुंची. रैली में शामिल युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर "छात्रों का अपमान नहीं सहेंगे", "छात्रों के साथ गुंडागर्दी बंद करो" जैसे नारे लगाए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इस दौरान झामुमो युवा मोर्चा के नेता रितेश पाठक ने कहा कि सरकार यदि ईवीएम की सुरक्षा कर सकती है, तो परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से क्यों नहीं रोक पा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि युवाओं को रोजगार मिले. उनका कहना था कि यदि युवाओं को रोजगार मिलेगा, तो वे जागरूक होंगे और भाजपा को चुनाव में लाभ नहीं मिलेगा. मौके पर राज कुमार सिंह, मो. आरिफ, मो. असलम, यश पाठक, मो. शाकिब जफर सहित कई युवा उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: आरक्षी महानिरीक्षक बोकारो ने एसडीपीओ कार्यालय सिंदरी का निरीक्षण किया

संबंधित सामग्री

यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल है, दलित, पिछड़े महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं - गजेंद्र सिंह पटेल

यहां की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सभी विषयों में विफल है, दलित, पिछड़े महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं - गजेंद्र सिंह पटेल

परीक्षा में अनियमितता हुईं, युवाओं के भविष्य को लेनदेन करके अंधकार में भेजा गया - बीजेपी प्रदेश प्रभारी

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

सिटी एसपी पारस राणा,ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी,ASP कोतवाली निखिल राय सहित कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।

घाघरा के बुरहु गांव में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

घाघरा के बुरहु गांव में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

किस कारण आत्महत्या की, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

पश्चिमी सिंहभूम में बेखौफ बदमाशों का तांडव: पोल्ट्री कारोबारी के ठिकाने पर डकैती की कोशिश, गोलियां बरसाकर भागे हमलावर

पश्चिमी सिंहभूम में बेखौफ बदमाशों का तांडव: पोल्ट्री कारोबारी के ठिकाने पर डकैती की कोशिश, गोलियां बरसाकर भागे हमलावर

गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई. वारदात के बाद नकाबपोश चंपत हो गए