आक्रोश

बरवाडीह में अंचलाधिकारी के खिलाफ फूटा गुस्सा, सैकड़ों महिलाओं ने निकाला जुलूस, जमकर की नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने अंचल प्रशासन पर अभद्र व्यवहार और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया

By : Pramod Kumar
बरवाडीह में अंचलाधिकारी के खिलाफ फूटा गुस्सा, सैकड़ों महिलाओं ने निकाला जुलूस, जमकर की नारेबाजी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह में शुक्रवार को अंचलाधिकारी के खिलाफ लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया. समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने अंबेडकर चौक तक जुलूस निकाला और जोरदार नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने अंचल प्रशासन पर अभद्र व्यवहार और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया.जुलूस के दौरान महिलाओं ने अंचल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए.लेकिन अंचल कार्यालय में ऐसा नहीं हो रहा है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अंचल कार्यालय के घेराव के दौरान समाजसेवी श्यामली शर्मा और अंचलाधिकारी लवकेश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. उसी घटना के विरोध में शुक्रवार को यह प्रदर्शन आयोजित किया गया.प्रदर्शन के बाद श्यामली शर्मा ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अंचलाधिकारी ने उनसे कहा,देवर आपका पत्रकार बहुत न्यूज छापता है.अब आप वोट की राजनीति करने आई हैं.श्यामली शर्मा ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है.

उन्होंने कहा मुझे पर्सनली टारगेट किया गया. मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. जनता की आवाज उठाना अगर राजनीति है, तो मैं जनता के हक की लड़ाई आगे भी लड़ती रहूंगी. इस तरह की धमकी और अभद्र भाषा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी."श्यामली शर्मा ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे. पूरे घटनाक्रम को लेकर बरवाडीह में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: JPSC मामले में CID जांच पर विधायक सरयू राय ने उठाये गंभीर सवाल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई