मंईयां सम्मान योजना व पेंशन सत्यापन में आंगनबाड़ी सेविका पर अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीओ से की शिकायत

By : Vaibhaw Vikram
मंईयां सम्मान योजना व पेंशन सत्यापन में आंगनबाड़ी सेविका पर अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीओ से की शिकायत

न्यूज11 भारत 
हुसैनाबाद /डेस्क:
पलामू जिला क़े हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत बेलविगहा पंचायत के धावाबार आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सीमा कुमारी पर मईया सम्मान योजना एवं पेंशन सत्यापन के नाम पर अवैध राशि वसूली करने का आरोप लगा है. इस संबंध में ग्रामीण महिलाओं ने अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद को आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सेविका द्वारा मईया सम्मान योजना के लाभुकों से सत्यापन के नाम पर 100 से 200 रुपये तथा पेंशनधारियों से 100 रुपये तक की राशि ली जा रही है. 

ग्रामीणों का कहना है कि पैसा नहीं देने पर योजना बंद कराने की धमकी भी दी जा रही है. ग्रामीणों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि संबंधित सेविका पर पूर्व में भी विभिन्न योजनाओं में अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप लग चुके हैं.सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में भी लाभ दिलाने के नाम पर राशि लेने का आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है. 

आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त पलामू एवं बीडीओ हुसैनाबाद को भी भेजी गई है. आवेदन देने वालों में बिंदा देवी, सरिता देवी, रिंकू देवी, प्रमिला देवी, संगीता देवी, वसंती देवी, मुनि देवी, शांति देवी, मीना देवी, नगीना देवी,कविता देवी, रितु देवी, रंजू देवी, सोनू देवी समेत दर्जनों अन्य महिलाएं का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें: चौपारण पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बिहार शराब सप्लाई मामले में वाइन शॉप के दो कर्मचारी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बंपर चौक स्थित बाबाजी चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.