जिले में चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर ₹41 हजार का जुर्माना वसूला गया

सघन वाहन जांच अभियान

जिले में चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर ₹41 हजार का जुर्माना वसूला गया

उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज के आदेश के आलोक में मंगलवार को मोटरयान निरीक्षक, रामगढ़ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

जिले में चला सघन वाहन जांच अभियान नियम उल्लंघन पर ₹41 हजार का जुर्माना वसूला गया

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज के आदेश के आलोक में मंगलवार को मोटरयान निरीक्षक, रामगढ़ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना था.

जांच अभियान के दौरान लगभग 15 वाहनों की गहन जांच की गई. इस क्रम में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक भी किया गया. जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन माध्यम से कुल ₹41,000/- का जुर्माना वसूला गया.

मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन का संचालन करें तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर, कुल 26 उम्मीदवार आमने-सामने 

राजनीति

बांकीपुर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किया लेटर, कुल 26 उम्मीदवार आमने-सामने 

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है.

गोइलकेरा में बड़ा हादसा, मलेरिया सर्वे के दौरान घर का छप्पर गिरा, दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल

झारखंड

गोइलकेरा में बड़ा हादसा, मलेरिया सर्वे के दौरान घर का छप्पर गिरा, दो स्वास्थ्य कर्मी गंभीर रूप से घायल

पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा गांव से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है.

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति द्वारा रखी बैठक में मेला के सफल संचालन पर हुई चर्चा 

झारखंड

भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला समिति द्वारा रखी बैठक में मेला के सफल संचालन पर हुई चर्चा 

भुरकुंडा थाना मैदान स्थित श्रावणी मेला समिति द्वारा एक आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी रैयत विस्थापित उपस्थित हुए.

विश्व युवा कौशल दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, 700 से अधिक युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 400 को रोजगार

झारखंड

विश्व युवा कौशल दिवस पर ईएसएल स्टील की पहल, 700 से अधिक युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 400 को रोजगार

कंपनी ने कहा कि उसकी सामुदायिक विकास पहलों से अब तक 1 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. गृह विभाग ने 22 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है.